सोशल मीडिया पोस्ट मामले में कार्रवाई, कर्नाटक पुलिस ने नड्डा और मालवीय को भेजा नोटिस
स्वदेश डेस्क | 8 May 2024 2:05 PM GMT
X
X
नईदिल्ली। कर्नाटक पुलिस ने भाजपा की राज्य इकाई के सोशल मीडिया (एक्स) पोस्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को नोटिस जारी किया है।
पोस्ट के संबंध में बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। इसमें दोनों नेताओं का नाम शामिल है। नोटिस में दोनों नेताओं को एक सप्ताह के भीतर पेश होने के लिए कहा गया है।कर्नाटक भाजपा की विवादास्पद पोस्ट में एक वीडियो था। इसमें कांग्रेस को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों की कीमत पर मुसलमानों को आरक्षण देने की बात दिखाई गई थी।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस पोस्ट को हटाने के लिए कहा था। ऐसा नहीं होने पर चुनाव आयोग ने इसे हटाने के लिए मंगलवार को एक्स को नोटिस भेजा था।
Updated : 8 May 2024 2:05 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire