दिव्या खोसला की फिल्म 'सावी' का मोशन पोस्टर रिलीज, प्रशंसकों के बीच बढ़ी उत्सुकता
कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था।
स्वदेश डेस्क | 6 May 2024 2:06 PM GMT
X
X
मुंबई। अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म ‘सावी’ के मोशन पोस्टर ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभी कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह टीजर कई और सवाल उठाता है। फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्द्धन राणे भी नज़र आएंगे फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है। अभिनय देव की फिल्म सावी का निर्माण विशेष एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। शिव चानना और साक्षी भट्ट ने इसे प्रोडूस किया है।
Updated : 6 May 2024 2:06 PM GMT
Tags: Savi Film DivyaKhosla
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire