भोपाल ठ्ठ 31 मई (ब्यूरो)
भोपाल के रवींद्र भवन में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई। साथ ही राजधानी में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया राजधानी भोपाल के जल प्रबंधन संस्थान वाल्मी में संपन्न हुई।
प्रदेश में 99 नगर पालिकाएं हैं। इनमें से 28 नगर पालिकाएं ओबीसी के लिए आरक्षित की गई हैं। आरक्षण की शुरुआत अनुसूचित जाति के रिजर्वेशन से हुई। इसके लिए 15 पद आरक्षित किए गए हैं, इनमें से 8 पद महिलाओं के लिए हैं। वहीं एससी के लिए 6 सीटें आरक्षित हैं, इनमें तीन महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 2020 की तुलना में इस बार ओबीसी को नगर पालिका अध्यक्ष पद पर तीन ज्यादा सीटें मिली हैं। पहले 25 सीटें थीं अब बढ़कर 28 सीटें हो गई हंै। वहीं पुरानी 263 और नई 35 नगर परिषदों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई। 2020 की तुलना में इस बार ओबीसी को नगर पालिका अध्यक्ष पद पर तीन ज्यादा सीटें मिली हैं। पहले 25 सीटें थी, अब बढ़कर 28 सीटें हो गई हैं।