उज्जैन द्य 27 दिसम्बर (स्वदेश समाचार)
बेगमबाग मार्ग पर शुक्रवार को छात्रों पर पत्थरबाजी करने वाले सात आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने करीब आधा सैकड़ा लोगों को आरोपी बनाया है। इन लोगों की तलाश में पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। बेगमबाग क्षेत्र के करीब 70 मकानों पर ताले लटके हुए हैं। यह लोग घटना के बाद से ही फरार हैं। इधर, प्रशासन द्वारा पत्थरबाजी करने वाले अवैध मकानों को शनिवार को तोड़ा गया। इसके बाद से क्षेत्र छावनी बना हुआ। रविवार को पुलिस व प्रशासन द्वारा फिर शक्ति मार्च किया गया। क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को हद में रहने की संदेश दिया। कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्र शुक्ल भी मौके पर निरीक्षण करने लिए पहुंचे। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की। इसमें पथराव करने वाले शाहरुख पिता असलम, अयाज पिता मोहम्मद एजाज, अल्टू उर्फ असलम पिता वहीद खान और शादाब पिता अकरम खान शामिल है।