अब जहरीला शराब बनी काल... सात संदिग्ध मौत से हंडक़ंप
उज्जैन. शहर में बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों से तीन मजदूरों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दो शव छत्री चौक से मिले। तो एक शव तेलीवाड़ा से मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दे कि इन्हीं इलाकों के कुछ अन्य मजदूरों की भी तबियत खराब हुई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शाम होते-होते अलग क्षेत्रों से भी शव मिलने की सूचना आई। जिसके आधार पर मरने वालों का आंकड़ा सात तक पहुंचा गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों ने झिंझर (स्प्रीट से तैयार जहरीली शराब) का सेवन किया था। इसके बाद इनकी तबियत खराब हुई। बता दे कि शहर में खुले आम झिंझर बिक रही। हालांकि पुलिस हर बार की तरह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
सुबह से ही मिल रहे शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाराकुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह छत्री चौक सराय से कुछ दूरी एक व्यक्ति की लाश मिली। जिसकी पहचान विजय निवासी नागदा के रूप में हुइ। मृतक भिक्षावृत्ति का काम करता था और शराब भी पीता था। इसी स्थान से जुड़े पिपलोदा बागला निवासी शंकरलाल की भी मौत हो गई। वह मजदूरी करता है। जिसकी अचानक मौत हुई है। इस क्षेत्र में काफी संख्या में लोग सडक़ किनारे सोते है। दो लोगों के शव मिलने पर पुलिस ने ताबड़तोड़ अन्य लोगों को भी जगाया। तो कई अन्य लोगों की तबियत भी खराब मिली। पुलिस ने इन्हें भी अस्पताल पहुंचा। हालांकि मौके पर कुछ लोगों ने कहा कि क्षेत्र में अंधेरा होते ही झिंझर के पाउच विक्रय होते है।
तेलीवाड़ा में भी मिला शव
तेलीवाला स्थित गौशाला के समीप से एक वृद्ध की लाश बरामद की गई है। वृद्ध दिनेश पिता मदन भिक्षावृति के साथ शराब पीने का आदी था। परिजन जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।
दोपहर बाद भी हुई मौत
बेगमबाग निवासी पीरूशाह पिता युसुफ ने तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं शाम के समय फिर टंकी चौराहे के पास ब्रदी भैरूलाल व बल्लू टीकाराम का शव मिला। पुलिस को एक अन्य अज्ञात शव भी मिला। पुलिस लगातार इन सभी की मौत के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार नहीं बता रही है, लेकिन सभी मृतक शराब पीने के आदी और मजदूर वर्ग के है। सभी का संबंध उस क्षेत्र से है। जहां जहरीली शराब विक्रय होने का आरोप लग रहा है।